पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा तो प्रधान ने किया झगड़ा, बीच बचाव करने पहुंचे बेटे को मारा थप्पड़

दुकानदार ने स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा तो प्रधान ने किया झगड़ा, बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को मारा थप्पड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधान जी, लीला भवन मार्केट में स्ट्रीट लाइट खराब है, इसे ठीक करा दो। मार्केट के दुकानदार की गुजारिश पर पहले तो प्रधान राम अवतार गोयल ने उससे झगड़ा किया और बीच बचाव करने पर उसके बेटे को थप्पड़ तक जड़ दिया। इतना ही नहीं चोरी और सीनाजोरी की कहानी तो सही करते हुए प्रधान खुद थाने शिकायत देने पहुंच गए। खफा दुकानदार भी विरोध में जुटे और थाने जाकर शिकायत दी। शनिवार को प्रधान ने किसी तरह मामला मैनेज करते हुए समझौता करा दिया। दुकानदारों ने शनिवार को मीटिंग की और प्रधान को 15 दिन में जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने को कहा। शुक्रवार रात 8:30 बजे मार्केट में खाली प्लाॅट में अाग लग ने की सूचना थी। उसकी वीडियाे और फाेटाे किसी ने ग्रुप में डाल दी। इसके बाद प्रधान और कैशिय वहां पहुंचे थे।

खाली प्लॉट में लगी आग का वीडियो देखने के बाद मौके पर पहुंचे थे लीला भवन मार्केट एसोसिएशन के प्रधान, दुकानदार ने की व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने की शिकायत, इस पर विवाद, प्रधान पर आरोप-

इस स्ट्रीट लाइट पर विवाद

प्रधान को शिकायत दो तो झगड़े पर उतर आते हैं

दुकानदारों ने कहा कि मार्केट में आ रही परेशानियाें की जानकारी अगर प्रधान काे न दें तो किसे दें। शिकायत करने पर वह झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए मीटिंग में 70 दुकानदारों ने फैसला किया है कि इस टीम काे भंग करके नर्इ टीम बनाई जाए। जाे मार्केट की तरक्की के लिए काम करे। 15 दिन में जरनल हाउस मीटिंग बुलाने के लिए भी प्रधान काे पत्र लिखा है।

नई टीम ने नहीं कराया कोई काम| दुकानदार अतुल सिंगला ने बताया कि जबसे नर्इ टीम बनी है, मार्केट के सफार्इ सेवकों को हटा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। कहा, दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा चाेर लेकर फरार हाे गए। जब प्रधान से मार्केट में लगे कैमरे की वीडियो मांगी तो बाेले कैमरे ही खराब हैं। तब भी उनसे काम कराने की बात कही थी। अब तो उन्होंने शिकायत करने वाले से मारपीट की।

पीड़ित V/s प्रधान

ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं

काेई खास बात नहीं थी। समझाैता हाे गया है। एेसी छाेटी-छाेटी बातें घरा में हाे जाती हैं। मार्केट भी हमारा परिवार है। मार्केट में सफार्इ सेवक काम कर रहे हैं। कैमरे भी चल रहे हैं। कुछ पुरानी टीम के दुकानदार मामले काे बढ़ावा दे रहे हैं। जब लेटर अाएगा तो विचार करेंगे। राम अवतार गाेयल, प्रधान, मार्केट एसोसिएशन।

झगड़ा किया, शिकायत देने भी गए

विशाल गर्ग ने बताया कि प्रधान से पिता ने सड़काें पर लगी स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा था। उनके साथ एक और आदमी था। इतनी बात सुनते ही प्रधान ने गाली देनी शुरू कर दी। जब मैंने विराेध जताया तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। वहां दुकानदार एकजुट हो गए तो प्रधान ने थाने जाकर शिकायत कर दी। उसके बाद सभी दुकानदाराें ने देर रात अपनी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार काे चाैकी में समझाैता करा दिया। दुकानदारों ने मीटिंग की है। उनके मुताबिक अब आरपार की लड़ाई होगी। अगर निर्धािरत दिए गए 15 दिन में जनरल हाउस न बुलाया तो संघर्ष करेंगे।

खबरें और भी हैं...