पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेसर कॉलोनी में पता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनी

प्रोफेसर कॉलोनी में पता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्नेचिंग की घटनाएं नहीं थम रही हैं। तीन दिन में प्रोफेसर कॉलोनी में स्नेचिंग की यह दूसरी घटना है। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में महिला से चेन स्नेचिंग के मामले में अनजान पर केस दर्ज किया है। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता अमरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। एक व्यक्ति रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आया। मौका पाकर वह चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के मुताबिक चेन दो तोले की थी। बीते वीरवार को स्नेचरों ने प्रोफेसर कॉलोनी में डोर बेल बजाकर महिला से स्नेचिंग की थी। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था।

राघोमाजरा पुली के पास महिला का पर्स छीना|थाना कोतवाली पुलिस को कर्मजीत कौर निवासी कल्लर भैणी ने शिकायत दी कि वह राघाे माजरा पुली के पास पैदल जा रही थी। स्कूटी सवार संदीप कुमार निवासी जगदीश कॉलोनी ने उसे रोका। धमकी देकर पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 700 रुपए कैश और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...