महादीपुर में हल्का इंचार्ज हरिन्दरपाल सिंह हैरीमान ने 5 लाख की ग्रांट से बनने वाली गलियाें नालियाें का काम जाेन इंचार्ज सतविन्दर सिंह बिटू धनौरी ने शुरू कराया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि हल्के के विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां सुरिंदर मित्तल चेयरमैन, अमनजीत नैना, बलविन्दर करतारपुर, हरभजन सरपंच, हरप्रीत सफेड़ा, बन्नत चरासो, रणधीर सिंह कक्केपुर व अन्य लोग माैजूद रहे।