पटियाला| डाॅ. भीम राव अंबेडकर जी की 127वीं जयंती काे समर्पित जागरुकता प्रोग्राम में बच्चों को बाबा साहेब की जीवनी से अवगत करवाया गया। प्रोग्रेसिव फाेरम पंजाब के चेयरमैन अारएस सियाल की अध्यक्षता में लिखित परीक्षा करवाई गई और माैखिक प्रश्न भी पूछे गए। परीक्षा में 20 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां लेक्चरर रविंदर सिंह, हरदीप सिंह, प्रिंसिपल गुरमीत सिंह, सोमनाथ चाैधरी, डाॅ. प्रकाश सिंह, मनोज कुमार जाेइया, अमरजीत सिंह रौंगला, अमरीक सिंह समाना, प्रगट सिंह मौजूद रहे।