पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुधाम कमेटी ने किया हवनयज्ञ

गुरुधाम कमेटी ने किया हवनयज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुधाम कमेटी की ओर से अर्बन एस्टेट फेज-2 के श्री राधे श्याम मंदिर में 11-दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रविवार को सुबह हवनयज्ञ कराया गया। कमेटी के प्रधान जनक राज बांसल ने बताया कि भागवत् भूषण स्वामी दीनदयालु महाराज ने श्री शिव महापुराण कथा का वर्णन किया और संकीर्तन मंडली ने भजन पेश किए। कथा का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में इलाका निवासी व श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। 20 मई सुबह सभी कमेटी मेंबर्स की ओर से हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद 1 बजे तक कथा सुनाई गई। कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जनक राज ने बताया कि कमेटी की ओर से रोजाना करीब 1500 लोगों में भंडारा वितरित किया गया। इस मौके पर उप प्रधान अरुण कुमार, सेक्रेटरी डॉ. रवि दत्त, उप सेक्रेटरी अमित बांसल, उप प्रधान हनिला बस्सी, उप प्रधान सतभूषण गुप्ता, कैशियर उषा बांसल, सह कैशियर सूरम सिंह चंदेल, प्रेस सेक्रेटरी वरिंदर गुप्ता, सलाहकार अमरजीत सिंह, डॉ. प्रदीप नारंग व अन्य मौजूद रहे।

11 िदन तक रोजाना करीब 1500 लोगों के लिए चलाया गया लंगर

श्री राधे श्याम मंदिर में कथा सुनाते भागवत् भूषण स्वामी दीनदयालु महाराज और कथा सुनते श्रद्धालु।

श्री श्याम परिवार संघ ने समाना में बाबा खाटू श्याम का जगराता करवाया

समाना| श्री श्याम परिवार संघ की ओर से शनिवार रात को पुरानी गौशाला के परिसर में बाबा खाटू श्याम वंदना करवाई गई। इसमें विधायक रजिंदर सिंह व उनकी प|ी रविंदर कौर ने विशेष तौर पर पहुंचकर ज्योति प्रचंड की। भजन गायक हरमिंदर सिंह रोमी खलीलाबाद ने मधुर भजन सुनाए। तपस्वी संत नारायण पुरी ने आशीर्वाद दिया। राकेश जिंदल ने बताया कि यह 10वीं वंदना थी। यहां शाम लाल सिंगला, प्रदीप शर्मा, यश गर्ग, सुरिंदर खेड़की, अमित सिंगला, जीवन कुमार, सुदेश कुमार, सतीश कुमार, मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार समारोह में आसपास के शहरों व गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे।

खबरें और भी हैं...