पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनजिंदर के अर्धशतक से कपूरथला मजबूत

मनजिंदर के अर्धशतक से कपूरथला मजबूत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ध्रुव पांडव स्टेडियम में शुरू हुए ध्रुव पांडव इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के पहले दो-दिवसीय लीग मैच में कपूरथला ने मनजिंदर सिंह की शानदार 82 रन के चलते मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहले दिन कपूरथला की पूरी टीम 224 रन पर अॉल आउट हो गई। वहीं पटियाला ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 55 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। दिन का खेल खत्म होने तक रितेश्वर सिंह 04 और हिरेन गोयल ने 5 रन बनाकर खेल रहे है। रविवार सुबह कपूरथला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कपूरथला के ओपनर बल्लेबाज मनजिंदर सिंह और नमन धीर ने पारी की शुरुआत की।

जब कपूरथला का स्कोर 15 रन पहुंचा ही था कि नमनधीर 4 रन बनाकर विजय रंजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। नमन की जगह बल्लेबाजी करने आए मोहित और मनजिंदर ने पारी को आगे बढ़ाया। वहीं कपूरथला का स्कोर 20 रन ही पहुंचा था कि मोहित विजय की गेंद पर रन आउट हो गए। इस तरह कपूरथला के बल्लेबाज पटियाला की गेंदबाजी के सामने टिक कर नहीं खेल सके। लेकिन दूसरी तरफ मनजिंदर सिंह ने पारी को संभाले रखा और 139 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली। कपूरथला की तरफ से महकदीप ने 11, सुखदीप सिंह ने 31, प्रतीक पंवार 13, करनप्रीत 49, पदम जोशी 5, विशाल पंवार 6 गौरव 8 और शक्ति सिंह यादव ने 5 रन बनाए। पटियाला की तरफ से विजय रंजन 2, तेजप्रीत ने 5, दीपक कुमार ने 1 विकेट लिया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पटियाला की टीम के बल्लेबाज पुखराज 17, प्रभसिमरन 24 और फतेहवीर सिंह 3 रन बनाकर आउट हो गए। कपूरथला की तरफ से गौरव ने 3 विकेट लिए।

मैच में शॉट लगाता कपूरथला का बल्लेबाज और फिल्डिंग करती पटियाला टीम।

खबरें और भी हैं...