पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीयू से मूकस के तहत अब स्टूडेंट्स 75 फ्री ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे

पीयू से मूकस के तहत अब स्टूडेंट्स 75 फ्री ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबी यूनिवर्सिटी में अब स्टूडेंट्स देश में अब कही भी बैठकर अॉनलाइन कोर्स कर सकेंगे। बस उन्हें यूजीसी के अॉनलाइन मूकस (MOOCs) पोर्ट्ल में आवेदन करना होगा। उसमें पीयू को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद वह घर बैठे इन कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनको यह कोर्स यूजीसी और यूनिवर्सिटी फ्री में कराएगी। इन कोर्सों पर पीयू की अकादमिक कौंसिल की मीटिंग वीसी डॉ. बीएस घुम्मन ने मोहर लगा दी। मीटिंग में यूनिवर्सिटी कैंपस, कॉलेजों और नेबरहुड कैंपस में नए सेशन में कॉलेजों और नेबरहुड कैंपस में आगामी अकादमिक सेशन से यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए यूजीसी-एमएचआरडी द्वारा ओपन अॉनलाइन कोर्स (मूकस) शुरू करने फैसला लिया गया है। यह कोर्स शुरू पंजाबी यूनिवर्सिटी हावर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए जैसी विश्व की उच्च-स्तरीय यूनिवर्सिटियों तर्ज पर शुरू करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गई। वीसी डॉ. घुम्मन ने कहा कि यह कोर्स शुरू होने से यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार हो सकेगा।

एकेडमिक कौंसिल की मीटिंग में इन कोर्सों पर भी लगी मोहर

कौंसिल मीटिंग में 32 नये कोर्स जिसमें कैंपस में 18 और रीजनल सेंटरों और नेबरहुड कैंपस में 14 कोर्स पर मोहर लगी साथ ही इन कोर्सों की फीस पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से तुलना कम रखी गई है। मीटिंग में सेंटर फार एडवांस्ड मीडिया स्टडीज की तरफ से मीडिया स्टडीज एंड एंटरटेनमेंट में दो वर्षीय एमबीए कोर्स, सेंटर की तरफ से तीन शार्ट टर्म कोर्स के पाठ्यक्रम भी शुरू करन जिन में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा पाठ्यक्रम इन स्टील फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, वीडियो एडीटिंग और कम्पोजिटिंग, एक्टिंग और डायरेक्शन जो तीन महीनों, छह-महीनों और एक साल की मियाद के हैं को और एक नया पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दी गई, जिसमें तीन साल बाद विद्यार्थियों को बैचलर डिग्री प्राप्त हो सकेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग में बीटेक (इलेक्ट्रानिक और कंप्यूटर इंजीनियरिंग), लोक प्रकाशन विभाग में एमए पब्लिक नीति गवर्नेंस और एमए डिजास्टर मैनेजमेंट, स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए (अस्पताल और सेहत देखभाल प्रबंधन) और एमबीए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक (ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग), यूनिवर्सिटी स्कूल आफ अप्लाइड मैनेजमेंट द्वारा एमबीए (वित्तीय मार्केट), मनोविज्ञान विभाग द्वारा चाइल्ड डेवलपमेंट और काउंसलिंग में पीजी डिप्लोमा, डिपार्टमैंट आफ कॉमर्स द्वारा एमकॉम ऑनर्स, कंप्यूटर विज्ञान विभाग में एमसीए, एमए ऑनर्स इन इकनॉमिक्स शामिल हैं।

यूजीसी के मूक पोर्टल में जाकर स्टूडेंट्स को करना होगा आवेदन, यह कोर्स कर सकते हैं अप्लाई

यूजीसी के मूक पोर्टल में जाकर स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा। ईएमआरसी से नोडल सेंटर के रूप में कंप्यूटर साइंस, साइबर सुरक्षा/सूचना सुरक्षा, जनसंख्या अध्ययन, शारीरिक शिक्षा और परफार्मिंग आर्ट्स में एमएचआरडी के तहत 12 मूकस पाठ्यक्रम कोर्स इस नए सेशन से शुरू किये गए है। यह कोर्स स्वयं पोर्टल मूकस में 75 तरह के कोर्स मौजूद हैं। डॉयरेक्टर ईएमआरसी गुरमीत मान ने बताया कि इन सेंटर से 12 कोर्स शुरू हो रहे हैं, जो बिल्कुल फ्री होंगे। मूकस के तहत कुल 75 कोर्स पोर्टल में मौजूद रहे।

यह कोर्स भी किए मंजूर

नेबरहुड कैंपस और रीजनल सेटरों में एमबीए एग्रो बिजनेस, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन प्रोग्रामिंग विद पॉलीथिन, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन डाटा विज्ञान विद आर (डीयहआर) यादविन्दरा काॅलेज आफ इंजीनियरिंग, यूजीसी नेट मैनेजमेंट कोचिंग यादविन्दरा कालेज आफ इंजीनियरिंग गुरू काशी कैंपस, तलवंडी साबो में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम इन डाटा ऐना लिज विद पॉलीथिन(डीएपीवाई), पंजाबी यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर मोहाली में बीकॉम, बीबीए एम कॉम एग्जेकिटिव, बीएससी ऑनर्स इन कम्प्यूटिंग शामिल हैं।

जिन कॉलेज में टीचर नहीं वहां से स्टूडेंट्स ले सकते सबजेक्ट

अगर आप ग्रेजुएशन कर रहे है जिसमें कुल 5 विषय होते है। जिसमें 3 विषय सलेक्ट करने होते हैं। अगर आपके कॉलेज में जो विषय का टीचर नहीं है तो आप मूकस के तहत तीन मे से एक विषय चुनना होगा। इसका कोई भी खर्चा नहीं होगा यूनिवर्सिटी कैंपस में ही एग्जाम होगा।

खबरें और भी हैं...