34वीं सब जूनियर पटियाला स्वीमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर बेस्ट स्ट्रॉ गर्ल और 50 फ्री स्टाइल में सेंट पीटर स्कूल की अलाइना शर्मा ने पहला स्थान पाया है। इसी वर्ग में समायरा वड़ैच ने दूसरा और कृति गजरानी ने तीसरा स्थान पाया। 45वीं सीनियर, 43वीं जूनियर और 34वीं सब जूनियर ब्वायज और गर्ल पटियाला स्वीमिंग मुकाबले करवाए गए। इस दौरान डिप्टी डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने विशेष तौर पर शिरकत की।
सब जूनियर 50 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स में अलाइना शर्मा, समायरा वड़ैच ने दूसरा व कृति ने तीसरा, सब जूनियर 100 मीटर बैस्ट्रो ब्वायज में ऋषभ शर्मा पहले, चितरन गोयल दूसरे व शौर्या तीसरे, 100 मीटर बैस्ट्रो गर्ल्स में मोहनीत कौर पहले, हर्षलीन कौर दूसरे, 200 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में शिवेन तयाल पहले, चितरन गोयल दूसरे, रणविजय सिंह चहल तीसरे, 100 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रो ब्वायज में शिवम पहले, सुखमदीप सिंह दूसरे व यशवर्धन तीसरे, 200 मीटर आईएम ब्वायज में शिवम पहले, शौर्या दूसरे व पर्थ तीसरे, 100 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में अगमतेश्वर सिंह मानशाहिया पहले, हर्षवर्धन दूसरे, युवनदीप सिंह तीसरे, 100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स में जैसमीन कौर पहले, सुहाना गोयल दूसरे व तृप्ति जैन तीसरे, 100 मीटर फ्री स्टाइल ब्वायज में रणविजय सिंह चहल पहले, ऋषभ शर्मा दूसरे व सुखमनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह 100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स में दिशा जैन पहले, रूबानी शरन दूसरे व मोहनीत कौर तीसरे, 50 मीटर बैस्ट्रो ब्वायज में प्रतीक बातिश पहले, ऋषभ शर्मा दूसरे व शौर्या तीसरे, 50 मीटर बै. स्ट्रो· गर्ल्स में जसलीन कौर बोहरा, मोहनीत कौर दूसरे व हर्षलीन कौर तीसरे, 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रो ब्वायज में अगमतेश्वर सिंह पहले, उजय सिंह दूसरे व युवनदीप सिंह बस्सी तीसरे, 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रो· गर्ल्स में आफरीन पहले, आमरीन दूसरे, वृति शर्मा तीसरे, 50 मीटर बैस्ट्रो गर्ल्स में अलाइना शर्मा पहले स्थान पर रही।