पटियाला| थाना शंभू पुलिस ने रंजिश के चलते हुए झगड़े की शिकायत पर 6 के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह उर्फ मिट्ठू निवासी गांव चमारू ने पुलिस को बताया कि वह 18 तारीख को गाड़ी लेकर गांव पहुंचा तो चाचा के बेटे जसविंदर सिंह के साथ आरोपी बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, बंटी, प्रिंस, साहिल निवासी चमारू मारपीट कर रहे थे। छुड़वाने गया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।