पटियाला| 5178 मास्टर काडर यूनियन की मीटिंग कुलदीप गाेबिंदपुरा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में अध्यापकाें ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि टैट पास 5178 अध्यापक पिछले करीब साढ़े 3 साल से शिक्षा विभाग की प्रवानित पोस्टों पर ड्यूटी कर रहे हैं। इन अध्यापकाें के नवंबर 2017 में तीन साल पूरे हाे चुके थे। इसके बाद विभाग की ओर से तीन साल पूरा करने वाले अध्यापकाें को रेगुलर करने के लिए केस मंगवा लिए थे, लेकिन अभी तक रेगुलर नहीं किया। इस वजह से अध्यापकाें में रोष पाया जा रहा है। अध्यापक शैली शर्मा अाैर गुरप्रीत घग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री अाैर शिक्षा मंत्री के साथ साझा अध्यापक माेर्चा की ओर से की गई मीटिंग में 5178 अध्यापकों को रेगुलर करने वे झूठे पुलिस केस रद्द करने का भरोसा दिया था। इस मौके पर रूपिंदर कौर, मनदीप काैर, मनप्रीत काैर, हरबंस गुरदितपुरा, सुधीर शर्मा ने सरकार का विरोध करते कहा कि टीचर्स को उनके हक देने की बजाए सरकार उन पर झूठे केस दर्ज करवा रही है। पुलिस लाठीचार्ज कर पीट रही है। जबकि टीचर्स ही एक सभ्य समज के सृजन में अहम भूमिका निभाते हैं।