पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 सीसी कैमरे स्ट्रीट लाइटें खराब, माली के न होने से पेड़ों की शाखाएं बिजली की तारों तक पहुंचीं

4 सीसी कैमरे-स्ट्रीट लाइटें खराब, माली के न होने से पेड़ों की शाखाएं बिजली की तारों तक पहुंचीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीला भवन मार्केट में स्ट्रीट लाइट सही कराने की गुहार पर प्रधान ने एक दुकानदार के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद मार्केट एसोसिएशन के महासचिव राजीव गर्ग की ऑडियो वायरल हुई, जिसमें उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को निशाने पर लिया। कहा कि प्रधानगी के कारण यह सब हरकतें की जा रही हैं।

मार्केट की हालत को लेकर रविवार को दैनिक भास्कर ने मौके का मुआयना किया। पता चला कि मार्केट में लगवाए गए 20 सीसीटीवी कैमरों में से कई खराब है। इतना ही नहीं नई कार्यकारिणी ने माली को निकाल दिया है। व्यवस्था सही तरीके से चलाने के लिए मार्केट से कलेक्शन करने के लिए युवक रखा गया था। उसे भी निकाल दिया गया है। आलम यह है कि बॉथरूम गंदे पड़े हैं, मार्केट से हरियाली गायब हो चुकी है। इस पर महासचिव गर्ग ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े 155 दुकानदारों से 30 हजार रुपए ही कलेक्शन मिलता है, जबकि खर्च 50 हजार आता है। जबकि उन्होंने खुद माना कि कलेक्शन करने वाले लड़के को हटाकर सालाना 36 हजार रुपए बचा लिए हैं।

हादसे के बाद वायरल ऑडियाे के मुताबिक झगड़ा प्रधानगी का

स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग पर मार्केट प्रधान से हुआ था विवाद, पुलिस तक पहुंचा था मामला, भास्कर ने मौके पर देखीं मार्केट की समस्याएं

मार्केट की वो खामियां, जिनका असर दुकानदारों पर पड़ रहा है

माली हटाया, खतरा भी बढ़ा| मार्केट में लगे पौधों की हालत खराब हो चुकी है। आलम यह है कि पेड़ की टहनियां बिजली के तारों को टच कर रही हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।

सेक्रेटरी बोले- पुरानी कार्यकारिणी की करतूत

शनिवार रात लीला भवन मार्केट एसोसिएशन के महासचिव राजीव गर्ग की ऑडियो सामने आई। उसमें उन्होंने शुक्रवार की हुई घटना का जिक्र किया। सवाल उठाया कि 60 साल का व्यक्ति 25 साल के 4 नौजवानों को कैसे पीट सकता है। उनके मुताबिक विशाल गर्ग ने प्रधान को गाली दी। जिस कारण प्रधान ने थप्पड़ मारा। ऑडियो में जिक्र किया है कि पुरानी कार्यकारिणी प्रधानगी दोबारा पाने के लिए यह सब कर रही है।

मार्केट एसाेसिएशन के पूर्व प्रधान राकेश जैन अग्रवाल ने बताया कि 7-8 महीने पहले जब नर्इ टीम बनार्इ गर्इ थी तब भी हमने समर्थन दिया था। तब दुकानदाराें ने इस टीम का विराेध किया था। दुकानदार काे थप्पड़ मारना गलत है। उन्हाेंने कहा कि दाे साल के कार्यकाल में हमने मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, उनको सही कराया। इस कारण कई वारदात हल हो सकीं। मार्केट काे ग्रीन मार्केट कहा जाए, इसलिए पाैधे लगावाए, पर अब पाैधे दिखते नहीं।

...टंकी, कमाई का जरिया

नई कार्यकारिणी ने माली को निकाल दिया। पुरानी कार्यकारिणी ने मार्केट में जो लड़का रखा था उसे निकाल दिया गया है। महासचिव ने बताया कि उसे सालाना 36 हजार रुपए देने पड़ते थे, खर्च ज्यादा था। बताया कि 155 दुकानदारों से 30 हजार रुपए मिलता है। मार्केट के 20 लोग तो फंड नहीं दे रहे। इसलिए टंकी पर जो विज्ञापन करता है, उससे 3 महीने में 20 हजार रुपए ले रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे | दुकानदारों का आरोप के सभी कैमरे खराब हो चुके हैं। नई एसोसिएशन ठीक नहीं करा रही है।

सफाई का हाल | बॉथरूम खराब हैं। देखने में ऐसा लग रहा है कि काफी समय से सफाई नहीं कराई गई है।

महासचिव राजीव | कैमरे चल रहे हैं। केवल चार कैमरे खराब थे, उनको रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है। 4 सफाई कर्मी मार्केट की सफाई के लिए रखे गए हैं। एक तो स्पेशल टॉयलेट साफ करने के लिए रखा है। हां वह छुट्टी पर है।

...इधर, इनकी सुध नहीं

खबरें और भी हैं...