व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी ने स्टॉक टैक्स को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने के लिए एडीशनल ईटीसी कुमार सौरभ राज से मुलाकात की। व्यापारियों ने मांग की है कि पंजाब सरकार जल्द स्टॉक टैक्स हटाने के लिए नोटिफिकेशन जारी करे। एईटीसी ने कारोबारियों से कहा कि डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारियों को वह स्टॉक टैक्स की डिटेल लिख कर भेज देंगे। और जल्द व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। यहां सतप्रकाश भारद्वाज, एसपी गोयल, शीशपाल मित्तल, गिरीश बांसल, विवेक गोयल, बलबीर सिंह, अशोक अग्रवाल, सौरभ गर्ग, राजेश गर्ग, प्रतीक जैन, कुलविंदर सिंह, रमेश कुमार मौजूद रहे।
अकाली सरकार ने टैक्स वापस लेने का दिया था भरोसा
व्यापारियों ने शुरू में किया था विरोध
प्रधान राकेश ने बताया कि भाजपा अकाली सरकार ने कारोबारियों पर स्टॉक टैक्स लगाया था। इसके बाद कारोबारियों ने स्टॉक टैक्स का विरोध शुरु कर दिया था। चुनाव के पूर्व अकाली भाजपा सरकार ने स्टॉक टैक्स वापस लेने का ऐलान किया था। लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था। कारोबारी कांग्रेसी सरकार से मांग कर रहे है कि यह स्टॉक टैक्स वापस लिया जाए।
भास्कर संवाददाता|पटियाला