पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसपोर्ट नगर में घटिया मटीरियल से बनी सड़कें, विजिलेंस की ट्रस्ट निगम में रेड

ट्रांसपोर्ट नगर में घटिया मटीरियल से बनी सड़कें, विजिलेंस की ट्रस्ट-निगम में रेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी में चल रहे डेवलपमेंट के कामों की क्वालिटी पर सवाल उठने के बाद सोमवार को लोकल बॉडी विजिलेंस टीम ने शहर में रेड की। एक साथ पहले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और फिर निगम ऑफिस जाकर दस्तावेज भी जांचे। चीफ विजिलेंस अफसर संदीप कुमार के नेतृत्व में 5 मेंबरी विजिलेंस टीम ने पहले ट्रस्ट ऑफिस में उनके इलाकों में बन रही नई सड़कों की डिटेल मांगी। राजपुरा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर में बन रही नई सड़कों की क्वालिटी मौके पर जाकर चैक की गई। वॉर्ड-29 से कांग्रेसी कौंसलर सुनीता गुप्ता और पति व्यापारी नेता राकेश गुप्ता ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरप्रीत सूदन को इलाके के लोगों के साथ मिलकर एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें वॉर्ड में ट्रस्ट द्वारा बनाई जा रही सड़कों के मटीरियल को घटिया बताकर इस काम की चेकिंग कराने की मांग की थी। सुनीता ने बताया था कि एसएसटी नगर में बन रही लुक वाली सड़कों में खराब सामान का प्रयोग हो रहा है।

वॉर्ड 29 के लोगों के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों को दी थी शिकायत

मॉडल टाउन में भी हुआ था विरोध|बीते दिनों जब मॉडल टाउन में सड़कें बनाई जा रही थीं, तब इलाके के लोगों ने विरोध किया था। उसके बाद वहां काम करा रहीं नगर निगम की टीम को झुकना पड़ा था। बाद में वहां से सारा सामान हटा लिया गया था।

सैफी ने विजिलेंस को सौंपे यूनिवर्सिटी के माॅडल स्कूल में घपलों के सबूत

पंजाबी यूनिवर्सिटी के मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिपेयरिंग और काम कराने के दौरान करीब 1 करोड़ रुपए का गोलमाल हुआ था। बतौर सबूत आरटीआई की काॅपी सैफी के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी को सौंपी है। संधू ने कहा कि साल 2014 से 2017 तक यूनिवर्सिटी स्कूल में रिपेयरिंग और नई उसारी के समय सरकार के बनाए नियमों की परवाह न करते हुए रिश्तेदारों को महंगे रेटों पर ठेका देकर 1 करोड़ का घपला किया गया था। 9 मई 2017 को वीसी को मॉडल स्कूल में हुए घपलों की आरटीआई की कापी दी थी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि वीसी को यूनिवर्सिटी का चार्ज संभाले 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं।

निगम ने विजिलेंस टीम को सौंपें कागजात| विजिलेंस टीम ने नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में आकर दस्तावेज चैक किए। निगम असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी) नरेश कुमार ने बताया कि शहर के अलग अलग इलाकों में बनी बिल्डिंगों की शिकायत के बाद विजिलेंस जांच कर रही है। इन बिल्डिंगों से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस ने चंडीगढ़ मंगाए थे। 5-6 बिल्डिंगों के रेफरेंस पेंडिंग थे। इनको लेने के लिए आज विजिलेंस टीम निगम ऑफिस पहुंची। निगम स्टाफ ने इन सभी बिल्डिंगों से जुड़े दस्तावेज विजिलेंस को मुहैया करा दिए हैं।

खबरें और भी हैं...