डेफ टेनिस खिलाडी पारुल ने स्लोवेनिया में खेली जा रही स्लोवेनिया डेफ टेनिस चैंपियनशिप में वुमन डबल्स में सिल्वर मेडल जीता। पारुल ने सिंगल्स चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया। पारुल के पिता अविनाश गुप्ता ने बताया कि बेटी पिछले समय से बीमार थी, इसके बावजूद भी उसने चैंपियनशिप में दोहरे खिताबों में जीत हासिल की, जो बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पीएनबी के एमडी और सीईओ सुनील मेहता का धन्यवाद किया।