पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपीएससी: ई एडमिट कार्ड जारी ब्लैक बॉल पेन से देना होगा पेपर

यूपीएससी: ई-एडमिट कार्ड जारी ब्लैक बॉल पेन से देना होगा पेपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने साल 2018 की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। साथ ही यूपीएससी ने इस एक्जाम संबंधी गाइडलाइन जारी कर दी है। 3 जून को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी ने ई-एडमिट कार्ड जारी किए हैं। प्रतिभागी को इसका प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र लेकर जाना होगा। इस पर फोटो साफ नहीं होने, धुंधली होने या मौजूद न होने की स्थिति में दो फोटो के साथ-साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड आदि में से कोई एक डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा। प्रतिभागी को ब्लैक इंक बॉल पेन साथ ले जाना होगा।

खबरें और भी हैं...