पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटी व कंप्यूटर क्षेत्र में भारत की धाक का सेहरा राजीव गांधी कोः ब्रह्म मोहिंद्रा

आईटी व कंप्यूटर क्षेत्र में भारत की धाक का सेहरा राजीव गांधी कोः ब्रह्म मोहिंद्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी सद‌्भावना कमेटी ने प्रभात परवाना हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह किया। मुख्य मेहमान सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि आईटी व कंप्यूटर के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत की धाक का सेहरा स्व. राजीव गांधी को ही जाता है। सेहतमंत्री ने उनके इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्रोफेसर आॅफ ऐमीरेट्स डाॅ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने राजीव गांधी स्मृति भाषण में कर्नाटक के मौजूदा हालात का जिक्र करते कहा कि सुप्रीम कोर्ट जैसी मजबूत संस्था और अपनी बात कहने वाले बुद्धिजीवियों व पत्रकारों की वजह से ही वहां लोकतंत्र बचा है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत में लोकतंत्र जीवित रखना है तो नौजवानों का इतिहास से अवगत होना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बुद्धि और विवेक का विकास जरूरी है और यह हर सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। राजीव गांधी सद्‌भावना कमेटी के फाउंडर कनवीनर प्रो. धरमिंदर एस सपोलिया ने मेहमानों का स्वागत किया। डाॅ. हरजीत सिंह गिल को राजीव गांधी नेशनल इंटीग्रेशन अवॉर्ड-2018 प्रदान किया गया। मंच संचालन प्रवेश शर्मा ने किया। यहां हरिंदरपाल शर्मा, जसपाल सिंह, हरबीर ढींडसा, रजत पराशर, अमृतपाल नामधारी, कौंसलर गुरिन्दर कौर कालेका, मीनाक्षी सिंगला, संजीव शर्मा, एडवोकेट हरविंदर शुक्ला, डाॅ. केसी गुप्ता, डीसी गुप्ता, डाॅ. आरके पुरी, जीके ढिल्लों, मेघ राज, केके सहगल, परमजीत सिंह भुल्लर, चढ़त सिंह संधू, नंद लाल गुराबा मौजूद रहे।

समाना| कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 27वी पुण्यतिथि मनाई। यहां शंकर जिंदल, प्रदीप शर्मा, शिव नारायण, जीवन गर्ग मौजूद रहे।

भास्कर संवाददाता|पटियाला

खबरें और भी हैं...