पटियाला| डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. राकेश वर्मा ने ब्रह्मकुमारी राजयोग सेंटर सलोनी में समागम कराया। ब्रह्म कुमारी योगिनी दीदी ने प्रिया मेहता को सम्मानित किया। डाॅ. राकेश ने बताया कि सनौर में चलाए जा रहे डीबीजी कंप्यूटर सेंटर में 57 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यहां सीमा मेहता, ओम प्रकाश, प्रेम मेहता, सुषमा, शशि कमलजीत के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।