अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति व श्री हिन्दू तख्त द्वारा श्री काली माता मंदिर में जन जाग्रति हेतु एक पोस्टर रिलीज किया गया। जिसमें जात-पात मिटाएंगे नई क्रांति लाएंगे नारे के तहत सभी सनातनी लोगों को जात पात छोड़ कर सनातन धर्म के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया है। समिति उपाध्यक्ष राजेश केहर ने कहा कि इस पोस्टर से सभी जाति के लोगों को जागृत किया जाएगा कि वह सनातन धर्म के ही अंश हैं। केहर ने कहा कि प्रमुख सनातनी मंदिरों में जल्द ही भगवान वाल्मीकि व गुरु रविदास महाराज की मूर्तियां लगाई जाएंगी। जिसकी शुरुआत श्री काली माता मंदिर पटियाला में मूर्तियां स्थापित करके की जाएगी। इस मौके राजीव शर्मा, मनी शर्मा, जयदीप नन्नी, स्वतंत्र राज पासी, मोनिका शर्मा, लवीश बांसल, विजय चौहान, संतोष यादव मौजूद रहे।
श्री काली माता मंदिर में जन जागृति के लिए पोस्टर रिलीज करते।