पटियाला| ब्राह्मण सभा की विशेष मीटिंग श्री काली माता मंदिर में सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संस्कृत को बचाने के लिए चर्चा की गई। ऐलान किया गया कि अगर मुख्यमंत्री ने 15 दिन में संस्कृत को बचाने की नीति में संशोधन न किया तो 8 जून को पटियाला रोष-धरना दिया जाएगा। मीटिंग में सोहन लाल शर्मा, आचार्य गुरदास सिंह, डॉ. वरिंदर कुमार, पंडित हुकम चंद, संजीव कुमार, अजय कुमार, सुनीता शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।