पटियाला| रिश्वत के मामले में सेशन जज राजीव कालड़ा की अदालत में पावरकॉम डिवीजन घमरौंदा के एसडीओ जोगा सिंह निवासी कोर्ट कॉम्प्लेक्स रानी बाग संगरूर रोड नाभा को अंतरिम जमानत मिल गई है। अदालत ने 1 लाख रुपए के बांड भरवाए।
पुलिस ने आरोपी कर्म सिंह का प्रोडक्शन वारंट मांगा
पटियाला| मजिस्ट्रेट रमन कुमार की अदालत में थाना सदर पटियाला पुलिस के अधिकारियों ने एक अन्य मामले में आरोपी कर्म सिंह के प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं।