पटियाला | डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पटाया थाइलैंड बैंकाॅक के वैरम मुक्केबाजी क्लब में शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य पाठक गोल्ड व मोहित डिमरी सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा स्कूल की क्रिकेट टीम ने अंडर 19 के पाइपलाइन क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा स्थान पाया और 11 हजार रुपए नकद इनाम जीता। यहां प्राचार्य विवेक तिवारी, प्रितपाल सिंह, लाल सिंह ने बधाई दी।