पटियाला | डॉ. हर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट 11 से साल बेसहारा बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। डॉ. हरशिंदर कौर और गुरपाल सिंह ने बताया कि 122 बेसहारा बच्चियों को पढ़ने के लिए चेक बांटे गए। 40 नई बच्चियों को ट्रस्ट में शामिल किया गया। ट्रस्ट में वही बच्चे हैं जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो चुकी हो। जो किसान खुदकुशी कर चुके हैं, ट्रस्ट उनकी बच्चीयाें को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। जनरल सेक्रेटरी डॉ. गुरपाल सिंह ने बताया कि 14 जिलों के बच्चों को दो लाख रुपए के चेक बांटे गए। बच्चियों को स्टेशनरी दी गई। डॉ. सुखमनी कौर, नानक जोत सिंह, दीपक वर्मा, रॉबिन गर्ग, लखविंद्र सिंह, रवी, राजू, लीबिया मौजूद रहे।