पटियाला | ब्लाॅसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 4 स्टूडेंट्स ने द लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित माॅडल यूनाइटेड नेशंस 2018 में हिस्सा लिया। 18 से 20 मई तक आयोजित समारोह में 15 स्कूलों के 100 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पलक व हरमनबीर सिंह और यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी कौंसिल में सिमरनजीत कौर व सिमरन शामिल हुईं।