जरूरतमंद मरीज़ों के लिए यूनिवर्सल वेलफेयर क्लब पंजाब की तरफ से ब्लड बैंक राजिंदरा अस्पताल में मिशन लाली और हरियाली के अंतर्गत डाॅ. मनमीत कौर की अगुवार्इ में खूनदान लगाया गया, जिसमें प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर पूर्व प्रधान एसजीपीसी और हरिंदरपाल सिंह हैरीमान मेंबर सिंडिकेट इंचार्ज हल्का सनौर और अश्वनी कुमार बत्ता विशेष तौर पर पहुंचे। उदघाटन यूथ नेता गुरतेज स्यूना और जसवीर कौर ने खूनदान करके किया। भूपिंदर सिंह ने अपने जन्म दिन के मौके पर खूनदान किया। दिलवार सिंह ददहेड़ा, अवतार सिंह बलबेड़ा, तरसेम सिंह और प्यारा सिंह बिशनगढ़, सलीम ख़ान, आलमप्रीत भिंडर समेत 29 वलंटियरों ने खूनदान किया।