पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिंगानुपात सुधार में कपूरथला जिला सूबे में पहले नंबर पर

लिंगानुपात सुधार में कपूरथला जिला सूबे में पहले नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब में लिंगानुपात में पिछले वर्षों के मुकाबले बड़ा सुधार हो रहा है। सेहत विभाग के सर्वे के मुताबिक पंजाब में 2017 में 1 हजार लड़कों के मुकाबले 891 लड़कियां जन्मी हैं। साल 2011 में यह अनुपात 893 था। 6 सालों में लिंग अनुपात में भले ही 2 लड़कियों की कमी हुई है लेकिन जिला कपूरथला जिले लिंग अनुपात में सुधार लाने में सबसे आगे रहा है। यहां 1 हजार लड़कों के मुुकाबले साल 2017 में 976 लड़कियों ने जन्म लिया है। साल 2011 में कपूरथला जिले का लिंग अनुपात 912 था। अब इसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। कपूरथला के सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने कहा, यह लोगों के जागरूक करने पर हो सका है। आंकड़ा 100 फीसदी तक लाएंगे।

सर्वे : कई जिलों में घटी

साल 2017

लुधियाना 903, अमृतसर 891, जालंधर 863, मोहाली 873, गुरदासपुर 890, पटियाला 875, फतेहगढ़ साहिब 908, कपूरथला 976, रोपड़ 881, नवांशहर 875, होशियारपुर 896, तरनतारन 855, संगरूर 868, मोगा 953, फरीदकोट 933, बरनाला 952, बठिंडा 832, फिरोजपुर 964, मानसा 929, मुक्तसर 916

साल 2011

लुधियाना 873, अमृतसर 889, जालंधर 915, मोहाली 879, गुरदासपुर 895, पटियाला 891, फतेहगढ़ साहिब 871, कपूरथला 912, रोपड़ 915, नवांशहर 954, होशियारपुर 961, तरनतारन 900, संगरूर 885, मोगा 893, फरीदकोट 890, बरनाला 876, बठिंडा 868, फिरोजपुर 893, मानसा 883, मुक्तसर 896

खबरें और भी हैं...