राजिंदरा में बने डेरे के रास्ते काे लेकर हुआ विवाद
राजिंदरा अस्पताल में बने डेरे का संचालक सरकार से 50 फीट रास्ता की डिमांड कर रहा है। बीजेपी ने इसका कड़ा विराेध किया है। बीजेपी के सीनियर नेता अाैर नाभा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह ढिल्लाें ने कहा कि तत्कालीन अकाली भाजपा सरकार के दौरान राजिंदरा अस्पताल में मल्टी सुपर स्पेशलिटीज बिल्डिंग का काम शुरू हुआ था, उस समय सरकार ने उक्त डेरा काे 20 फीट का रास्ता दिया था। जाे नक्शे में भी दर्ज है, लेकिन अब कांग्रेस सरकार के कुछ सीनियर नेताओं की शह पर डेरा संचालक 50 फीट रास्ता लेने जा रहा है, जाे हाेने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में इस तरह की धक्का शाही हाेती है। उन्होंने बताया कि डीसी कुमार अमित काे उक्त मामले संबंधी लेटर लिखकर सूचित किया है। डीसी ने बुधवार काे रास्ते की पैमाइश करने का समय रखा है। ढिल्लों ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार में इसी तरह धक्केशही होती रही तो वो लोगों के सहयोग से संघर्ष करेंगे और कांग्रेस सरकार की धक्केशाहियों का प्रचार घर-घर जाकर करेंगे।
डेरा काे 20 फीट का रास्ता दिया गया, पर डेरा संचालक 50 फीट रास्ता लेने जा रहे हंै: ढिल्लों