नशे के खिलाफ अवेयर करने को दिए सुझाव
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर पंजाब सरकार द्वारा नशा विरोधी मुहिम का आगाज कर पंजाब को नशा मुक्त कराने की शपथ ग्रहण की गई थी। मुहिम के तहत गांव स्तर नशा विरोधी मुहिम चलाने के लिए और जागरुकता फैलाने के लिए ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन ऑफिसर की नियुक्तियां की गईं। एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार की अगुवाई में क्लस्टर 11 के ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन ऑफिसर नीरज शर्मा और अनमोल शर्मा ने सरकारी हाई स्कूल बठोणियां में प्रिंसिपल विजय कुमार व टीचर्स से इस मुहिम के संबंध में विचार विमर्श किया। और विद्यार्थियों इस दलदल में ना गिरें इस संबंधी सुझाव साझे किए गए। टीचर सुनील कुमार जोशी ने गांव स्तर पर नशा विरोधी मुहिम के लिए कार्य करने वाली कमेटियों और युवा संस्थाओं को सम्मानित करने व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष प्रभावों के बारे में बताने का सुझाव सांझा किया। यहां हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।