पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला में आजीवन सहयोग निधि को लेकर भाजपाइयों ने की मीटिंग

पटियाला में आजीवन सहयोग निधि को लेकर भाजपाइयों ने की मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाज जिला भाजपा शहरी की बैठक प्रधान एसके देव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। इस बैठक में विशेष तौर पर नवनियुक्त पंजाब प्रदेश महामंत्री प्रवीण बंसल अौर नवनियुक्त उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, सेक्रेटरी पंजाब जगदीप सिंह सोढ़ी विशेष रूप से पहुंचे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आजीवन सहयोग निधि अभियान को निचले स्तर तक पहुंचाना है जिसमें जिला स्तर की टीम जिला कार्यकारिणी सदस्य मंडल प्रधान मोर्चे प्रधान युवा मोर्चा प्रधान किसान मोर्चा प्रधान एससी मोर्चा प्रधान बी सी मोर्चा प्रधान महिला मोर्चा प्रधान सभी ने हिस्सा लिया। जीवन गुप्ता ने इस अभियान के बारे में बड़ी बारीकी से हर कार्यकर्ता को समझाया। इस मौके पर भाजपा नेताअों ने कर्नाटक में सरकार आने पर खुशी मना लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर भंगड़ा डाला। इस मौके पर महामंत्री रमेश वर्मा, अवतार सिंह हैप्पी, वॉइस प्रधान वरिंदर खन्ना, संजीव कक्कड़, नरेंद्र बत्रा, अंजू जोशी, सुरेश भैया, सचिव गुरप्रीत कौर, मधु फुलारा, हरीश, राजा विवेक गोयल, नीरज कौड़ा, राम कुमार गोयल, अनिल बजाज, हरिंदर कोहली, गुरतेज ढिल्लों मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...