मांगों को लेकर कॉन्ट्रेक्ट टीचरों का धरना जारी
पंजाबी यूनिवर्सिटी के कंस्टीट्यूट कॉलेज के कांट्रैक्ट टीचर्स पुकटा ने दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया। वहीं उन्होंने परीक्षाओं में ड्यूटी भी बंद कर दी। ऐसे में यह टीचर हड़ताल पर जाने से अब परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही है। अध्यापकों ने कहा कि यह कंस्टीट्यूट कॉलेज मालवा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। यूनियन लीडर लवदीप शर्मा ने बताया कि इन कालेजों के बहुत से रेगुलर अध्यापक भी कांट्रैक्ट अध्यापकों के समर्थन में आ गए हैं। टीचर्स ने सरका को चेतावनी देते कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती वह धरना और हड़ताल वापस नहीं लेंगे। अध्यापक कंस्टीट्यूट कॉलेजों में पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं।