पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबी पति व अाैलाद न हाेने से परेशान महिला नहर में कूदने पहुंची, गोताखोरों ने बचाया

शराबी पति व अाैलाद न हाेने से परेशान महिला नहर में कूदने पहुंची, गोताखोरों ने बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभा रोड भाखड़ा नहर में पातड़ा गांव छेाटी दाेगाल निवासी 32 साल की साेनी ने मंगलवार दाेपहर काे खुदकुशी करने की कोशिश की जिसे वहां माैजूद गोताखोरों ने बचा लिया अाैर पुलिस काे जानकारी दी। मामले की जानकारी देते हुए भोले शंकर गाेताखाेर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि दाेपहर के समय पातड़ा निवासी एक महिला नहर में खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी जिसे वहां माैजूद हमारे गोताखोरों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि महिला के बताने मुताबिक उसकी शादी काे 17 साल हो चुके है। जिसके पास कोई अाैलाद नहीं है अाैर उसका पती भी शराब के नशे में उससे मारपीट करता है जिससे परेशान हो वह नहर में खुदकुशी करने अार्इ थी गाेताखाेर ने बताया कि घटना की जानकारी पातड़ा डीएसपी अाैर पटियाला डीएसपी काे दे दी है।

गाेताखाेर काे आप बीती सुनाती पीड़िता।

अाराेपी परगट काे बचाने के लिए पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार: गुविंदर

पटियाला| भादसाें रोड गगन बिहार काॅलाेनी निवासी व बीजेपी महिला संगठन मीडिया इंचार्ज संदीप काैर की नहर से डेड बाॅडी बरामद हाेने के बाद मृतक के भाई के बयानाें के अाधार पर पुलिस ने अाराेपी पंजाब पुलिस के मुलाजिम प्रगट सिंह पर केस दर्ज किया था। जिसके 3 दिन बाद भी पुलिस ने अाराेपी काे गिरफ्तार नहीं किया जिससे खफा मृतक के भार्इ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अाराेपी काे बचाने के लिए उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। मामले की जांच कर रहे थाना त्रिपड़ी के एएसअाई मनजीत सिंह ने बताया कि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पति ने प|ी के भाइयों पर मारपीट का लगाया आरोप

भास्कर संवाददाता| समाना

बमना पत्ती में रहने वाले अमरीक सिंह की शादी दो साल पहले लुधियाना जिले के गांव लाडोवाल में हुई, लेकिन उसकी प|ी ने उससे अलग रहने का दबाव बनाया। मंगलवार को प|ी ने ने अपने भाई और दो लोगों को बुलवाकर हमला करवा दिया। डॉक्टरों ने पीड़ित अमरीक सिंह का इलाज करने के बाद सूचना सिटी पुलिस को दे दी। सिटी पुलिस समाना ने बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की बात कही।

खबरें और भी हैं...