बडूंगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनेगी सड़क मेयर ने किया उद्घाटन
बडूंगर मेन रोड की मरम्मत के काम का उद्घाटन करते हुए मेयर संजीव बिट्टू व अन्य।
भास्कर संवाददाता| पटियाला
नगर निगम ने बडूंगर मेन रोड की मरम्मत के लिए मंगलवार को मेयर संजीव बिट्टू व कौंसलर सतवंत रानी ने निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। निगम के एक्सईएन एमएम सयाल ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए 14 लाख रुपए का बजट रखा गया है। ठीकरी वाला चौक से बडूंगर मार्केट तक लुक वाली सड़क डाली जाएगी। बडूंगर मेन बाजार से 24 नंबर फाटक तक खस्ता हाल सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। ताकि वह सड़क दोबारा खराब न हो और अगर हो तो टाइल्स लगाकर उसे ठीक किया जा सके।