पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीअाे स्टाफ ने किए 6 भगाेड़े गिरफ्तार, 1 ट्रेस

पीअाे स्टाफ ने किए 6 भगाेड़े गिरफ्तार, 1 ट्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीअाे स्टाफ पुलिस की ओर से अलग-अलग थानाें में दर्ज 7 मामलों में भगोड़े आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर एक को ट्रेस किया है। मामले की जानकारी देते हुए पीअाे स्टाफ इंचार्ज एएसअार्इ करमचंद ने बताया कि थाना सदर पटियाला में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी जसवीर सिंह निवासी बहादुरगढ़, थाना सिविल लाइन में दर्ज केस में भगोड़ी आरोपी महिला गीता रानी निवासी ग्रिड कॉलोनी, थाना सनाैर में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी मलकीत सिंह निवासी गांव सरूस्तीगढ़, थाना अनाज मंडी में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी परमपाल सिंह निवासी बाजवा कॉलोनी, थाना सिविल लाइन में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी कुंवर सिंह निवासी ग्रिड कॉलोनी, थाना कोतवाली में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी शेखपुरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके अलावा थाना सदर में नशा तस्करी के मामले में भगोड़े आरोपी ईश्वर सिंह निवासी गांव नंगल खुर्द लुधियाना के मामले को ट्रेस किया है।

खबरें और भी हैं...