- Hindi News
- National
- वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा के पूर्व प्रधान व फाइनांस सेक्रेटरी पर गबन का केस दर्ज
वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा के पूर्व प्रधान व फाइनांस सेक्रेटरी पर गबन का केस दर्ज
पटियाला| वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा के वॉइस प्रधान ज्ञान चंद रतन द्वारा साल 2016 में पुलिस को पूर्व प्रधान हरविंदर शर्मा राणा और फाइनेंस सेक्रेटरी जगदीश मित्तल के खिलाफ दी गई शिकायत की जांच के बाद थाना लाहौरी गेट पुलिस ने 408 अार्इपीसी का केस दर्ज किया है। बता दें कि साल 2013 से 2016 तक आरोपी हरविंदर सिंह शर्मा विर्क राणा वीर हकीकत राए सनातन धर्म सभा का प्रधान रहा इस दौरान उसकी वह उसके दो साथियों की ओर से लाखों रुपए के घोटाले करने का मामला सभा के मेंबरों द्वारा उठाते हुए एसएसपी के पास दिखती शिकायत दी गई थी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है मामले की जानकारी देते हुए थाना लाहौरी गेट इंचार्ज जानपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने तीन व्यक्तियों का नाम शिकायत में दिया था जिनमें से करीब 1 साल पहले राज कुमार गुप्ता की मौत हो चुकी है लेकिन पूर्व प्रधान हरविंदर राणा और फाइनेंस सेक्रेटरी जगदीश मित्तल दोनों पर केस दर्ज किया गया है।