दो सड़क हादसों में 1 की मौत 2 जख्मी
पटियाला| जिले में अलग-अलग जगह हुए दाे सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसमें पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पातड़ा पुलिस को शिकायतकर्ता मिट्ठू निवासी संगरूर ने शिकायत दर्ज करवाई के वह बाइक पर सवार हो अपने चाचा के लड़के हरजिंदर सिंह के साथ गांव हमझेड़ी के पास जा रहा था। आरोपी बस ड्राइवर ने तेज रफ्तारी लापरवाही से बस चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी। जिसके चलते रजिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर सतगुरु सिंह निवासी संगरूर पर केस दर्ज किया। इसी तरह थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को मोहन सिंह निवासी जुल्का ने शिकायत दर्ज करवाई के कि वह अर्बन एस्टेट लाइटाें वाले चौक पर ट्रक से उतर रहा था पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते वह जख्मी हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर मोहनलाल निवासी हरियाणा पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।