दाेस्त काे मिलने अाए व्यक्ति की घर के बाहर से कार चाेरी
पटियाला| लीला भवन की बैंक काॅलाेनी के मकान नंबर 14 के बाहर अपने दाेस्त काे मिलने अाए शेरांवाला गेट निवासी की मंगलवार शाम काे घर के बाहर से कार चाेरी हाे गर्इ। जिसके बाद मालिकों ने पुलिस काे शिकायत दर्ज करवाने के बाद सीसीटीवी फुटेज निकाल साेशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। जिसके बाद माैके पर पहुंचे चाैकी माॅडल टाउन अाैर थाना सिविल लाइन इंचार्ज द्वारा इलाके के सीसीटीवी काे खंगाल कर युवकाें की तलाश शुरू की गई।जानकारी मुताबिक देर शाम पुलिस ने इलाके में पीजी रहने वाले नौजवानों के घराें की तलाशी ली जहां से पुलिस ने एक बाइक बरामद किया ताे पता चला कि युवक स्थानीय इलाके के पीजी में रहने वाले स्टूडेंट हैं जिनकी तलाश में पुलिस पार्टियां अलग अलग जगह देर रात तक रेड पर रही। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन इंचार्ज जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि कार चाेरी की शिकायत मिली है जिसे लेकर चाैकी माॅडल टाउन पुलिस जांच कर रही है। वही बाइक बरामद के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है अभी जांच जारी है।