दहेज के लिए परेशान करने के दो मामलों में पांच नामजद
पटियाला| थाना वुमन सेल पुलिस की ओर से दाज दहेज के लिए तंग परेशान करने की शिकायत के दो मामलों में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें गुरमीत कौर निवासी कलर माजरी भादसों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी के उसकी शादी आरोपी दलबीर सिंह निवासी जिला संगरूर के साथ हुई थी। जिसके बाद से आरोपी उसे दाज दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा इसी तरह प्रितपाल कौर निवासी समाना ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 2011 में उसकी शादी आरोपी गुरमीत सिंह के साथ में हुई थी। इसके बाद से आरोपी ससुराल परिवार द्वारा उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू की दिया गया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, पाला सिंह, गुरचरण कौर, जगजीत कौर निवासी करनाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती काूनी कार्रवाई की जाएगी।