स्टूडेंट्स में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई स्कूलों में नए स्तर पर क्लास शुरू की जाएंगी। इसमें स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट छात्र-छात्राओं के लिए रोजाना एक फिजीकल एजुकेशन का पीरियड लेंगे। इसमें विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा। हाल ही में सीबीएसई ने शारीरिक शिक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। फिजिकल एजुकेशन की क्लास को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी बोर्ड की सराहना की है। उनके द्वारा बोर्ड के लिए लिखा गया एक लेटर सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर साझा किया है। सचिन ने बोर्ड के प्रयास को सराहा था।