श्री काली माता मंदिर के मैनेजर सतपाल ने बताया कि शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। क्योंकि मंदिर से बाहर जाने का केवल एक ही रास्ता है, इसलिए श्रद्धालुओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की आस्था में किसी तरह की रुकावट न आए। जूता घर को पार्किंग की तरफ शिफ्ट करने के बारे में विचार किया जा रहा है। डीसी कुमार अमित को प्रपोजल भेजा जाएगा। इससे श्रद्धालु एक गेट से मंदिर परिसर में दाखिल होंगे। दूसरे गेट से बाहर जा सकेंगे।
बाहर जाने के लिए जूता घर से बनेगा रास्ता
लंगर में श्रद्धालुओं को मिलेगी नारियल की चटनी
श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं को अब लंगर में नारियल की चटनी भी परोसी जाएगी। मंदिर की एडवाइजरी कमेटी के मेंबर विपिन शर्मा ने बताया कि पंचानंद गिरि महाराज का यह सुझाव है। अब कमेटी इसका प्रपोजल बनाकर डिप्टी कमिश्नर को सौंपेगी। विपिन शर्मा ने कहा कि डीसी की अप्रूवल के बाद मंदिर में चढ़ने वाले नारियल की चटनी बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में लंगर में दी जाएगी। कमेटी ने इसके लिए कारीगर तय कर लिया गया है। पहले फेज में 100 नारियलों का इस्तेमाल होगा।