डीएमडब्ल्यू में सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन आज
पटियाला | रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई 16 को डीएमडब्ल्यू में 2 मेगावाट रूफ सोलर प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे है। वह 16 को दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर दोपहर 12.45 को पटियाला पहुंचेंगे और वह 1 मेगावाट का रुफ सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। डीएमडब्ल्यू ने बिजली की खपत कम करने के लिए सभी अॉफिसों की छत पर सोलर पैनल प्लांट लगाया है।