- Hindi News
- National
- पीयू का एडमिशन पोर्टल शुरू, 23 नए कोर्सों में से 15 की फीस तय, पंजाब यूनिवर्सिटी के मुकाबले 6 से 80 हजार रुपए कम
पीयू का एडमिशन पोर्टल शुरू, 23 नए कोर्सों में से 15 की फीस तय, पंजाब यूनिवर्सिटी के मुकाबले 6 से 80 हजार रुपए कम
पंजाबी यूनिवर्सिटी नए सेशन को लेकर 23 कोर्स शुरू करने जा रही है। इन कोर्सों के लिए फीस का ऐलान कर दिया गया है। वहीं कैंपस में करीब 12 कोर्सों की फीस का ऐलान किया गया है। रीजनल सेंटर और नेबरहुड कैंपस के अभी 3 कोर्सों की फीस का ही ऐलान हो पाया है जबकि 11 कोर्सों की फीस का स्ट्रक्चर आना बाकी है। फीस अन्य यूनिवर्सिटी के मुकाबले 6 हजार से लेकर 80 हजार तक कम रखी गई है। इन कोर्सों के लिए यूनिवर्सिटी के एडमिशन सेल ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
एजुकेशन
पीयू कैंपस और रीजनल सेंटर में शुरू होने वाले 23 में से 15 नए कोर्सों की फीस का ऐलान
प्रमुख कोर्सों की फीस
एमए पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस की फीस दोनों सेमेस्टर की 24 हजार है। पंजाब यूनिवर्सिटी में इन कोर्सों की फीस 30 हजार है। एमएस डिजास्टर मैनेजमेंट की फीस दो सेमेस्टर की 24 हजार है जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी की 30 हजार है। एमबीए हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर मैनेजमेंट की फीस दो सेमेस्टर 1 लाख 1 हजार 76 है। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी की 1 लाख 83 हजार रुपए है।
9000 रुपए में होगा उर्दू आैर पर्शियन लैंग्वेज का 3 महीने का शर्ट टर्म कोर्स
एमबीए इनवायरमेंट एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 1,1076, एमटेक फुल टाइम ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग 49064, पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड डेवलपमेंट एंड काउंसलिंग 13848, सार्टिफिकेट कोर्स वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग 15000 रुपए, डिप्लोमा कोर्स वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग 15000 रुपए, एडवांस डिप्लोमा वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग 25000 रुपए, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कंप्यूटर इंजीनियरिंग 118379 रुपए , एमबीए मीडिया स्टडी एंड एंटरटेनमेंट 82000 प्रत्येक साल, शर्ट टर्म उर्दू पर्शियन लर्निंग कोर्स 3 महीने 9000 रुपए, सार्टिफिकेट कोर्स इन प्रोग्रामिंग 15000 रुपए, सार्टिफिकेट कोर्स इन डाटा ऐनालिसिस 15000 रुपए, इन कोर्स
इन कोर्सेस की फीस अभी तय नहीं...रीजनल सेंटर में यूजीसी नेट मैनेजमेंट कोचिंग, एमबीए एग्री बिजनेस, पीएचडी कोर्स वर्क रेगुलर, बीकॉम, बीबीए रीजनल सेंटर मोहाली, एमकॉम रीजनल सेंटर मोहाली, एमबीए रीजनल सेंटर मोहाली, बीएससी ऑनर्स सेंटर मोहाली, डिप्लोमा इन कंप्यूटिंग मोहाली, पीजीडीसीए के कोर्सों की फीस का स्ट्रक्चर तय होना अभी बाकी है।