पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर डाक्टर ने दी गालियां फिर माफी मांगी

अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर डाक्टर ने दी गालियां फिर माफी मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजिंदरा अस्पताल के एमएस और मरीज के बीच सोमवार देर रात विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर हिन्दू संगठन इकट्‌ठा हो गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं मौके पर थाना सिविल लाइन और चौकी मॉडल टाउन की पुलिस पहुंची और एमएस डॉ. बीएस बराड़ से बात की। डॉक्टर ने माफी मांगी तब जाकर मामला खत्म हुआ। राजिंदरा अस्पताल के एमएस की प|ी एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है यहीं पर सनौरी अनाज मंडी के प्रधान पवन सिंगला फिजियोथेरेपी के लिए आते हैं। सोमवार रात 10 बजे कार पार्क कर उनका लड़का व्हील चेयर लेने चला गया। वहीं राजिंदरा अस्पताल के एमएस उसी वक्त प|ी को लेने पहुंच गए। डाक्टर ने कार निकालनी थी तो पार्किंग को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वहीं पवन ने शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता, बीजेपी नेता और पूर्व सीनियर मेयर जगदीश राय चौधरी अन्य लीडर मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। डॉ. बीएस बराड़ के अनुसार पार्किंग को लेकर थोड़ी-बहुत बता हुई थी आैर वहीं खत्म हो गई थी। अचानक उस व्यक्ति के समर्थन में कुछ लोग आ गए और हंगामा करने लगे।

खबरें और भी हैं...