3 दिन से लापता प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, अस्पताल भर्ती
पटियाला | सुसाइड करने की कोशिश करने पर प्रेमी जोड़े को मंगलवार दोपहर 1 बजे समाना सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जोड़े की हालत नाज़ुक होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है। पातड़ां एरिया के रहने वाले 22 साल के युवक का संगरूर की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों तीन दिन से घर से गायब थे। थाना भवानीगढ़ इंचार्ज रमनदीप लांबा ने बताया कि युवती के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी। युवती के बयान पर अागे की कार्रवाई होगी।