पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरपाल मर्डर केस: आरोपी कर्म सिंह का 3 दिन का रिमांड बढ़ाया

गुरपाल मर्डर केस: आरोपी कर्म सिंह का 3 दिन का रिमांड बढ़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाराेपी पर युवती भगाने के मामले में पुलिस ने धारा 376 लगाई

भास्कर संवाददाता | पटियाला

गुरपाल सिंह कत्ल केस के अाराेपी कर्म सिंह निवासी करहाली काे थाना सनाैर पुलिस ने मंगलवार काे 4 दिन का रिमांड खत्म हाेने के बाद अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने अाराेपी कर्म सिंह का तीन दिन का रिमांड अाैर बढ़ा दिया। बता दें कि पुलिस ने अाराेपी से 4 दिन के रिमांड दाैरान वारदात में इस्तेमाल की गर्इ देसी पिस्ताेल के अलावा गांव थेड़ी से भगार्इ गर्इ नाबालिग युवती काे बरामद कर लिया है। दूसरी अाैर थाना सदर पुलिस साेमवार काे यूपी से नाबालिग युवती काे लेकर पटियाला पहुंच गर्इ है। युवती काे मेडिकल के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अाराेपी कर्म सिंह के खिलाफ दर्ज केस में 376 अार्इपीसी लगा दी है। थाना सदर के एएसअार्इ सतिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अभी अस्पताल में दाखिल है। अगर युवती नाबालिग पार्इ गर्इ ताे पाेक्साे एक्ट भी जाेड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...