- Hindi News
- National
- अर्बन एस्टेट के श्री राधे श्याम मंदिर में भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया और दो घंटे पूजन किया
अर्बन एस्टेट के श्री राधे श्याम मंदिर में भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया और दो घंटे पूजन किया
गुरुधाम कमेटी द्वारा अर्बन इस्टेट फेज-2 स्थित श्री राधे श्याम मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ व गो-दान संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रधान जनक राज बांसल ने बताया कि इस दौरान शाम साढ़े 4 से साढ़े 7 बजे तक श्री शिव महापुराण की कथा में भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान भगवान शिव व मां पार्वती की झांकियां भी पेश की गईं। सुबह 2 घंटे पूजा की गई। शाम साढ़े 4 बजे से भागवत भूषण स्वामी दीनदयालु महाराज ने कथा व प्रवचन किया। कथा के बाद हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
20 मई को ज्ञानयज्ञ में दी जाएगी पूर्णाहुति| 20 मई को ही कमेटी मेंबर्स व श्रद्धालुओं द्वारा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ करके पूर्णाहुति दी जाएगी। इस मौके उप प्रधान अरुण कुमार, सेक्रेटरी डॉ. रवि दत्त, उप सेक्रेटरी अमित बांसल, उप प्रधान हनिला बस्सी, उप प्रधान सतभूषण गुप्ता, कैशियर उषा बांसल, सह कैशियर सूरम सिंह चंदेल, प्रेस सेक्रेटरी वरिंदर गुप्ता, सलाहकार अमरजीत सिंह, डॉ. प्रदीप नारंग व बड़ी संख्या में इलाका निवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।