पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचीन नील कंठ मंदिर में श्री शनि जयंती पर कराया हवन

प्राचीन नील कंठ मंदिर में श्री शनि जयंती पर कराया हवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचीन नील कंठ मंदिर कमेटी ने राजपुरा कॉलोनी स्थित प्राचीन नील कंठ मंदिर में श्री शनि जयंती मनाने के लिए समागम आयोजित किया। कमेटी के प्रधान केके मल्होत्रा ने बताया कि समागम के मुख्य अतिथि पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा रहे। सुबह 11 बजे केके शर्मा, केके मल्होत्रा, कमलेश मल्होत्रा और केके सहगल ने हवन किया और 11:30 बजे पूर्णाहुति डाली। सुबह 11:30 से दोपहर 12 बजे कीर्तन किया गया। मंदिर के पंडित ओम प्रकाश दूबे ने पूजा करवाई। अंत में आरती करके मंदिर परिसर में खीर-पूड़े का लंगर लगाया गया।

खबरें और भी हैं...