जीवन कैसा हो यह केवल विचारों पर करता है निर्भर: साध्वी किरण
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने दीप नगर में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम कराया। साध्वी सुश्री किरण भारती ने बताया कि आपका जीवन कैसा है? यह केवल आपके विचारों पर निर्भर करता है। जिस प्रकार कोई सूर्य में तपिश देखता है तो कोई इसमें प्रकाश। कोई चांद में दाग देखता है तो कोई शीतलता। विचारों का यह नियम ईश्वरीय मार्ग पर अग्रसर एक भक्त के जीवन पर भी लागू होता है। इस मौके तरुण कुमार, दलीप कुमार, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, प्रिंस कुमार, बलदेव प्रसाद, बालक राम, मनोहर लाल, सोहन लाल ग्रोवर, दीपक कुमार, लविंदर शर्मा, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, मेवा सिंह, सतनाम सिंह, भूपिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
दीप नगर में एक-दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में कथा का आनंद लेते श्रद्धालु।