पटियाला| थाना अनाज मंडी पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करने के मामले की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत वरिंदर कुमार निवासी आजादनगर ने पुलिस को दी। बताया कि 15 व 16 की रात घर के नीचे बने डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करने के अलावा घर से सोने के गहने, दो मोबाइल चुरा लिए।