पटियाला| विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर त्रिपड़ी में एसएमओ डाॅ. अंजना गुप्ता की अगुवाई में लगाए कैंप में सीएचसी में 250 मरीजों का बीपी चैक किया। इसमें 54 मरीज बीपी बढ़ा मिला। यहां सिविल सर्जन डाॅ. हरीश मल्होत्रा, डाॅ. सचिन, कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, बिट्टू ने बीपी के बारे में जानकारी दी।