40 किलो भुक्की और शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
बनूड़/पटियाला| बनूड़ पुलिस के थानेदार सोहन सिंह ने नाकेबंदी दौरान टी पॉइंट धर्मगढ़ के पास आरोपी अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह निवासी सोलन के हरियाणा नंबर के ट्रक की तलाशी ली। उससे 40 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद कर केस दर्ज किया। थाना कोतवाली पुलिस के थानेदार राजिंदर सिंह ने नाकेबंदी दौरान अनारदाना चौक के पास मुखबिरी के आधार पर आरोपी सुशील कुमार निवासी अंगूरा वाली मस्जिद माेहल्ला के घर रेड कर 12 बोतल देसी शराब और 10 बोतल चंडीगढ़ मारका शराब बरामद कर केस दर्ज किया।