पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘श्री गुरु अरजन देव जी के खिलाफ बाेलने वाले पर हो केस दर्ज’

‘श्री गुरु अरजन देव जी के खिलाफ बाेलने वाले पर हो केस दर्ज’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर श्री गुरु अरजन देव जी के खिलाफ बोलने वाले के खिलाफ विद्वानों में रोष है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के श्री गुरु गोबिंद सिंह धर्म अध्ययन विभाग के मुखी गुरमीत सिंह सिद्धू, ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब एक एेसे ग्रंथ हैं, जिसमें सभी भगतों की बाणी काे बहुत ही शुद्ध रूप से लिखा गया है। श्री गुरु अरजन देव जी की शहीदी वाले दिनाें में ही एेसा वीडियो वायरल करके एक बाबा राज्य में अशांति फैलाना चाहता है। एेसे लोगों पर केस दर्ज होना चाहिए। पंजाबी यूनिवर्सिटी के श्री गुरु ग्रंथ साहिब धर्म अध्ययन विभाग के मुखी डाॅ. सर्बजिंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों को सत्कार मिला है। एसजीपीसी के पूर्व प्रधान प्राे. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि ऐसी वीडियो अभी तक नहीं देखी है, लेकिन अगर कोई गुरु साहिबान के खिलाफ ऐसा बोलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...